फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: द्वारका में एक भूमिगत पार्किंग में आग लगी, पांच घायलों समेत 52 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Mon, 30 May 2022 10:43 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली कि द्वारा में मैन मटियाला रोड पर एक इमारत की भूमिगत पार्किंग में आग लग गई है। इसके बाद मौके पर चार दमकल गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन
इमारत की भूमिगत पार्किंग में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में मैन मटियाला रोड पर एक इमारत की भूमिगत पार्किंग में रविवार रात आग लग गई। इससे बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग ने 52 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिनमें पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि रविवार रात लगभग 1.30 बजे सूचना मिली थी कि इमारत में आग लग गई है। मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां भेजी गईं। इलेक्ट्रिक मीटर बोर्ड में आग स्पार्क होने के बाद आग लग गई और बाद में भूमिगत पार्किंग में खड़ीं 10 गाड़ियों (बाइक और कार) को अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा पांच लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं, जिसके बाद उन्हें दमकल विभाग ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि भूमिगत पार्किंग में घना धुआं हो गया था। सभी 52 लोगों (24 महिलाएं, 24 पुरुष, चार बच्चों) को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। इमारत में बेसमेंट (भूमिगत), भूतल के साथ-साथ चार मंजिल और हैं। यह परिसर लगभग 300 वर्ग यार्ड का है और इसमें कुल 26 फ्लैट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें