डीसीपी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अरुण कुमार 2021 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से कांस्टेबल के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में रविवार तड़के दुकान में आग लगने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना करीब 2.20 बजे मिली। दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया और दुकान मालिक अरुण कुमार का जला हुआ शव मिला। मृतक नजफगढ़ में बंगाली कॉलोनी स्थित नवीन प्लेस का रहने वाला था।
विज्ञापन
डीसीपी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। अरुण कुमार 2021 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से कांस्टेबल के रूप में सेवानिवृत्त हुए। वह अपनी दुकान पर वर्दी, बैज आदि बेचते थे।