फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली आबकारी घोटाला: सीबीआई को मिली विजय नायर की पांच दिन की रिमांड, कोर्ट ने दिया आदेश

Wed, 28 Sep 2022 04:53 PM IST
विजय पुंडीर एनआई, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने कोर्ट ने आरोपी विजय नायर की सात दिन की रिमांड मांगी थी। सीबीआई ने इससे पहले मंगलवार देर शाम दिल्ली आबकारी नीति में हुए कथित घोटाले के संबंध में विजय नायर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार मामले में मंगलवार को इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने सीबीआई को विजय नायर की पांच दिन की रिमांड सौंपी है।

विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई ने नायर को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया। हालांकि सीबीआई ने नायर की सात की रिमांड मांगी थी।

दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपियों में ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर के अलावा ब्रिंडको स्प्रिट्स के मालिक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट के मालिक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा, प्रोपराइटरशिप फर्म महादेव लिकर्स के सन्नी मारवाज शामिल हैं। आरोपियों में अर्जुन रामचंद्र पिल्लई और अर्जुन पांडे भी शामिल हैं।

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें