बंदरों के स्थानांतरण के लिए दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त समिति की सदस्य सोन्या घोष के मुताबिक, आखिरी बार कोरोना महामारी से पहले पैनल की बैठक हुई थी। एक अधिकारी के अनुसार, पैनल की अगली बैठक नवंबर के तीसरे सप्ताह में होनी है।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने बंदरों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए एक गर्भनिरोधक टीका विकसित करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी एंड वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मंजूरी दी थी। वन विभाग की ओर से नसबंदी न करने पर दक्षिण रेंज के उप वन संरक्षक अमित आनंद का कहना है कि विभाग के पास कर्मचारियों की कमी है। इसलिए विभाग की ओर से नसबंदी करना मुश्किल है।