फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह चुनावी मैदान में उतरी भाजपा और केजरीवाल को दी कड़ी टक्कर

Fri, 07 Feb 2020 06:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: शाह का रोड शो - फोटो : ANI
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना चुनावी अभियान एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया। इस दौरान पार्टी ने रिकॉर्ड 6577 सभाएं-रैलियां करने का दावा किया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो जनसभाओं के साथ गृहमंत्री अमित शाह की 52 बड़ी जनसभाएं और पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की 62 बड़ी जनसभाएं शामिल हैं।

विज्ञापन

अमित शाह ने इनके अलावा भी भारी संख्या में नुक्कड़ सभाएं की हैं। अमित शाह ने गत दो फरवरी को कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद भी स्थापित किया था। उनके साथ-साथ पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं ने लगभग 13 हजार बूथों पर सभी लोगों के घर तक पहुंचने की योजना पर काम किये। पार्टी को उम्मीद है कि पूरी पार्टी के एकजुट होकर चुनाव लड़ने की उसकी नीति उसे दिल्ली में सत्ता दिलाने में कामयाब रहेगी। 

 

पार्टी ने चुनाव के बेहद अंतिम समय में गरीबों के लिए दो रुपये किलो आटा और गरीब कन्याओं को ई-स्कूटी, साईकल और विवाह के समय दो लाख रुपये तक सहायता देने की घोषणा अपने संकल्प पत्र में की थी। इन योजनाओं की जानकारी झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में पहुंचाने के लिए पार्टी के 240 सांसदों को मैदान में उतारा गया।

इन सांसदों ने राजधानी की झुग्गियों में लगातार चार से पांच घंटे का समय बिताकर इसे लोगों तक पहुंचाया। पार्टी को उम्मीद है कि वह इन योजनाओं और केंद्र की चल रही योजनाओं के साथ अरविंद केजरीवाल सरकार की बिजली-पानी की योजनाओं का मुकाबला करने में कामयाब रहेगी। 

 

पार्टी के चुनाव प्रचार में केंद्रीय इकाई के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए सैंकड़ों शीर्ष नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। पार्टी के अलावा सहयोगी संगठनों आरएसएस और विहिप के हजारों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने में भूमिका निभाई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें