अर्थ आवर डब्लूडब्लूएफ (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/ वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) का सालाना कार्यक्रम है, जिसके तहत दुनियाभर के लोगों से अपील की जाती है कि वे जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपने घरों और कार्यस्थलों पर गैरजरूरी लाइट्स और बिजली चालित उपकरणों को तय समय के दौरान बंद रखें।
अर्थ आवर का वैश्विक रूप से 16वां वर्ष
बीएसईएस प्रवक्ता ने कहा है कि 1.8 करोड़ उपभोक्ता बेहतर भविष्य का निर्माण करें। वैश्विक स्तर पर अर्थ आवर का 16 वां वर्ष है। एक देश के एक शहर से सांकेतिक स्तर पर शुरू हुआ यह सफर आज न सिर्फ 190 देशों में बल्कि अंतरिक्ष स्टेशन तक भी पहुंच चुका है। बीएसईएस इसे लंबे समय से समर्थन कर रहा है।