सिसोदिया ने कहा कि हम राहगीरी को दिल्ली के हर कोने तक ले जाना चाहते हैं। शुरूआत में इसे छह सप्ताह में छह जगहों पर किया जाएगा। इस प्रोग्राम का मकसद है कि हम अपने स्तर से प्रदूषण को कम करने में योगदान दे पाएं।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहगीरी प्रोग्राम में रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भा भाग लिया। इसके तहत उन्होंने पटपड़गंज के पश्चिमी विनोद नगर से साइकिल रैली की शुरूआत की।
विज्ञापन
इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि हम राहगीरी को दिल्ली के हर कोने तक ले जाना चाहते हैं। शुरूआत में इसे छह सप्ताह में छह जगहों पर किया जाएगा। इस प्रोग्राम का मकसद है कि हम अपने स्तर से प्रदूषण को कम करने में योगदान दे पाएं।
सिसोदिया ने कहा कि प्रदूषण को कम करने के लिए, सबसे बड़ी जिम्मेदारी सरकार की है कि वह नियम और विनियम बनाए। इसके बाद दूसरी जिम्मेदारी औद्योगिक क्षेत्रों और तीसरी हमलोगों की है। इसमें योगदान देने के लिए हमें कम से कम एक दिन ऐसा तय करना चाहिए जिसमें हम साइकिल या बस से यात्रा करें।