दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शनिवार को जलाशय की सफाई करने के कारण रोहिणी सेक्टर-तीन में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं आरकेपुरम सेक्टर-एक के पास अफ्रीका एवेन्यू मार्ग पर इंटर-कनेक्शन के कारण रविवार को आरके पुरम सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, मोहम्मदपुर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
राजधानी के कई इलाकों में अलग-अलग तीन दिनों तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दरअसल इन इलाकों में पेयजल आपूर्ति करने वाले जलाशयों की सफाई की जाएगी। इसके अलावा पाइन लाइन की मरम्मत करने की भी योजना है।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार शनिवार को जलाशय की सफाई करने के कारण रोहिणी सेक्टर-तीन में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं आरकेपुरम सेक्टर-एक के पास अफ्रीका एवेन्यू मार्ग पर इंटर-कनेक्शन के कारण रविवार को आरके पुरम सेक्टर-1, 2, 3, 4, 5, मोहम्मदपुर, मुनिरका, वसंत गांव, एम्स, सफदरजंग अस्पताल, सफदरजंग एन्क्लेव क्षेत्र, हुमायूंपुर, अर्जुन नगर, कृष्णा नगर, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन, ग्रीन पार्क मेन, हौज खास, एनडीएमसी क्षेत्र के कुछ हिस्से में पानी नहीं आएगा।