फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की डोरस्टेप डिलीवरी : केंद्र ने लगाई दिल्ली सरकार की योजना पर रोक, 25 मार्च से होनी थी शुरू

Fri, 19 Mar 2021 03:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी केजरीवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है। केजरीवाल सरकार 25 मार्च से राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना शुरू करने वाली थी। इसके तहत लोगों को उन्हें घर पर ही सूखा राशन मिलता लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केजरीवाल सरकार ने इसके लिए टेंडर तक जारी कर दिए थे। कहा जा रहा है कि केंद्र ने दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि देशभर में राशन वितरण की योजना केंद्र सरकार के अधीन आती है, ऐसे में दिल्ली सरकार इसमें कोई बदलाव न करे। इसीलिए इस योजना पर रोक लगा दी गई है।

दिल्ली सरकार ने इस योजना का नाम मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना रखा था। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर पूछा है कि इस योजना को रोककर मोदी सरकार आखिर क्यों राशन माफिया के खात्मे का विरोध कर रही है?
विज्ञापन

 

बता दें कि दिल्ली सरकार की यह योजना राजधानी में पहले ही शुरू होनी थी लेकिन राशन की दुकानों पर बायोमैट्रिक मशीनों का संचालन सही से न हो पाने के कारण योजना में देरी हुई। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत सभी 70 विधानसभाओं में लगभग 17 लाख लोगों के घरों तक राशन पहुंचाए जाने की योजना थी।

योजना के अंतर्गत खास बात यह है कि जो लोग पहले की तरह दुकानों से ही राशन लेना चाहते हैं तो उस पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। इच्छुक ग्राहक अपने हिसाब से पहले की तरह राशन ला सकते हैं। मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के तहत दिल्ली सरकार की ओर से गेहूं न देकर लोगों को आटा दिया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें