फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आयुष पैरामेडिक्स के चेयरमैन पद पर डॉ. प्रदीप अग्रवाल को एक और कार्यकाल, पांच साल संभालेंगे जिम्मेदारी

Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
कुमार संभव डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोबारा चेयरमैन मनोनीत होने पर डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मिलकर उनसे मार्गनिर्देशन प्राप्त किया।
विज्ञापन
डॉ. प्रदीप अग्रवाल को शुभकामनाएं देते स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने आयुष के पैरामेडिक्स की वैधानिक संस्था भारतीय चिकित्सा हेतु परा चिकित्सा प्रशिक्षण परीक्षा निकाय दिल्ली के चेयरमैन डॉ. प्रदीप अग्रवाल को अगले पांच वर्षों के लिए संस्था का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संदर्भ में संबंधित विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा निकाय दिल्ली सरकार की एक वैधानिक संस्था है, जिसका कार्य दिल्ली में आयुर्वेद यूनानी और सिद्धा पद्धति के पैरामेडिक्स को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ एजुकेशन और प्रैक्टिस को नियमानुसार संपन्न कराना है। 

विज्ञापन


दोबारा चेयरमैन मनोनीत होने पर डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मिलकर उनसे मार्गनिर्देशन प्राप्त किया। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने उन्हें बधाई दी और हौसला बढ़ाया।

परीक्षा निकाय में मनोनीत होने वाले अन्य सदस्यों में विशेष सचिव (आयुष) स्वास्थ्य विभाग, कंट्रोलर - बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, सचिव - नेशनल कमीशन फॉर आईएसएम, डॉ. जुबेर अहमद- प्रिंसिपल तिब्बिया कॉलेज, डॉ. एस के पांडा -प्रोफेसर तिब्बिया कॉलेज, डॉ. उन्नीकृष्णन - प्रोफेसर चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान, डॉ मनोज सिंह, डॉ सुरेश टिक्कू, डॉ. योगिता मुंजाल- डिप्टी डायरेक्टर आयुष विभाग दिल्ली सरकार एवं डॉक्टर शगुफ्ता नसरीन असिस्टेंट डायरेक्टर आयुष विभाग दिल्ली सरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें