फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पेश किया आउटकम बजट, कहा- तीन करोड़ महिलाओं को मिली बस में निशुल्क यात्रा की सुविधा

Fri, 25 Mar 2022 01:21 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को विधानसभा में आउटकम बजट 2021-22 पेश किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खरीदे गए कुल वाहनों में से लगभग 10 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक वाहन थे।
विज्ञापन
विधानसभा में बजट पेश करते डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिय ने शुक्रवार को विधानसभा में आउटकम बजट 2021-22 पेश किया। उन्होंने दावा विधानसभा को बताया कि 2021-22 में दिल्ली में तीन करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया।

विज्ञापन


दिल्ली में डीटीसी की 6,900 बसें हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2019 में महिलाओं के लिए बस में निशुल्क यात्रा की योजना शुरू की थी। वित्त मंत्रालय भी संभाल रहे सिसोदिया ने कहा, ''पिछले साल तीन करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा का लाभ लिया।''

विज्ञापन

मनीष सिसोदिया ने कहा, ''परिवहन विभाग में पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच फेसलेस सेवा से पांच लाख से ज्यादा लोगों को लाभ मिला। दिल्ली में खरीदे गए कुल वाहनों में से लगभग 10 प्रतिशत वाहन इलेक्ट्रिक वाहन थे।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें