सीबीआई ने डीडीए अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक सहायक निदेशक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। सीबीआई ने एक शिकायत पर डीडीए के सहायक निदेशक पंकज कुमार के खिलाफ 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया है। पंकज कुमार डीडीए के लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय में कार्यरत था।
सीबीआई के अनुसार डीडीए के सहायक निदेशक ने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी के नाम पर संपत्ति का हस्तांतरण दस्तावेज (कन्वेअन्स डीड) जारी करने से संबंधित फाइल पास करने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी, मगर बातचीत के बाद पंकज कुमार 30 हजार रुपये लेने को तैयार हो गया।
सीबीआई ने जाल बिछाकर पंकज कुमार को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सीबीआई ने उसके तीन परिसरों की भी तलाशी ली है।