फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: विराट कोहली की बेटी को धमकी देने के मामले में डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को भेजा नोटिस

Tue, 02 Nov 2021 01:28 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद किसी सिरफिरे द्वारा टीम के कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका को धमकी देने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।




दुबई में टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से और दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार गई थी। इसके बाद विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पूरी टीम की कड़ी आलोचना हो रही थी। मोहम्मद शमी को ट्रोल्स द्वारा निशाना बनाए जाने पर कप्तान विराट कोहली ने उनका समर्थन किया था। इसके बाद कुछ ट्रोलर्स ने शमी का बचाव करने पर विराट कोहली पर हमला किया था। इस बीच किसी सिरफिरे ने ट्विटर पर टीम के कप्तान विराट कोहली की अबोध बेटी वामिका तक के लिए आपत्तिजनक बात बोल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें