फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: निर्यातकों से धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 18 लोग गिरफ्तार; 20 फोन, 35 सिम बरामद

Thu, 25 Jun 2026 09:58 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की साइबर सेल पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में 20 मोबाइल फोन, 35 सिम कार्ड और 6 लैपटॉप बरामद हुए हैं। 9 सीपीयू और एक डेबिट कार्ड भी जब्त किया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की साइबर सेल पुलिस ने निर्यातकों से धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का पता लगाकर 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह विदेशी खरीदार और निर्यात प्रमाण पत्र दिलाने के नाम पर ठगी करता था।
विज्ञापन


नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर मिली शिकायतों के विश्लेषण से यह मामला सामने आया। INDIA2EXPORTS.COM वेबसाइट के जरिये फर्जी सेवाएं दी जा रही थीं। शिकायतकर्ताओं को विदेशी खरीदारों से ऑर्डर दिलाने का वादा किया जाता था। उनसे पहले 5,000 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाता था। फिर 19,780 रुपये सेवा पैकेज के लिए मांगे जाते थे। 

ग्लोबल जीएपी और अन्य प्रमाण पत्रों के लिए 41,300 रुपये अतिरिक्त लिए जाते थे। आरोपी अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल कर विदेशी खरीदार बनते थे। वे बनावटी बातचीत दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीतते थे। भुगतान मिलने के बाद वे संपर्क तोड़ देते थे। अब तक कुल 19 शिकायतों में 10,57,780 रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी और बरामदगी
नई दिल्ली जिले के साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने छापा मारा। इस दौरान एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने कॉल सेंटर के मालिक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। सम्मी कुमार गिरी और 16 टेलीकॉलर भी पकड़े गए हैं। इनमें 14 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

 
विज्ञापन

जांच और पुलिस की सलाह
छापेमारी में 20 मोबाइल फोन, 35 सिम कार्ड और 6 लैपटॉप बरामद हुए हैं। 9 सीपीयू और एक डेबिट कार्ड भी जब्त किया गया है। बरामद डिजिटल सबूतों का विश्लेषण किया जा रहा है ताकि अन्य पीड़ितों की पहचान हो सके। नई दिल्ली जिला पुलिस ने निर्यातकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। ऑनलाइन प्रदाताओं की साख जांचने के बाद ही भुगतान करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें