फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: 'पापा...मेरी मौत पर लड़ना नहीं, बस मेरी बेटी का ख्याल रखना', वीडियो में दर्द बयां कर महिला ने दी जान

Thu, 25 Jun 2026 09:21 AM IST
Sharukh Khan पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले महिला ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इसमें उसने ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
महिला ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी दिल्ली के नांगलोई पुलिस स्टेशन इलाके में एक 24 साल की महिला ने अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जानकारी दी है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतका ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उसने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। महिला ने आरोप लगाया कि उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। दिल्ली पुलिस अब इस वीडियो को महत्वपूर्ण सबूत मानकर जांच कर रही है। पुलिस टीम सभी संबंधित पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

महिला ने आखिरी वीडियो में अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि वो किस तरह से ससुराल में मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार थी। उसने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए। साथ ही महिला ने अपने पिता से गुहार लगाई कि मेरी मौत पर लड़ना नहीं। बस मेरी बच्ची का ख्याल रखना। उसे किसी को भी मत देना, मेरे पति को भी नहीं। वीडियो बनाने के बाद टीना ने अपनी जान दे दी। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

क्या है पूरा मामला
दिल्ली के नांगलोई में मंगलवार की दोपहर को महिला का शव पंखे से लटका मिला। घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, लेकिन मृतका के मोबाइल से एक वीडियो मिला। ये वीडियो महिला ने मरने से ठीक पहले बनाया था। जिसमें उसने अपना सारा दर्द बयां किया। टीना ने अपने इस आखिरी वीडियो में ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उसने बताया कि वह बस एक छोटा सा परिवार चाहती थी। उसने कभी काला जादू नहीं किया, लेकिन उस पर ये लांछन लगाया गया। 
 

महिला ने रोते हुए अपने पिता से गुहार लगाई कि मेरे बच्चे को किसी को मत देना। वो आपकी बेटी है उसका अच्छे से ख्याल रखना। मैंने आपको बहुत परेशान किया, अब नहीं करूंगी। अब मैं जा रही हूं। मेरे लिए किसी से मत लड़ना। मेरे ससुराल वाले अच्छे नहीं हैं। गलती मेरी है। अब मुझे याद मत करना। मैं आपको अब कभी परेशान नहीं करूंगी। 

ढाई साल पहले हुई थी शादी
जानकारी अनुसार टीना की करीब ढाई साल पहले शादी हुई थी। वो अपने पति के साथ दिल्ली के नांगलोई में रह रही थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी है जिसकी टीना ने देखभाल करने की गुहार लगाई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
 

शादी और पति पर आरोप
टीना की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। वह अपने पति रोहित के साथ नांगलोई में रह रही थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। मृतका की मां ने बयान में आरोप लगाया कि पति रोहित शराब के नशे में उसे पीटता था। वीडियो में भी पति द्वारा लगातार परेशान किए जाने की बात सामने आई। इससे वह भारी मानसिक तनाव और जान के खतरे में थी।

 

पुलिस की कार्रवाई
तहसीलदार/मुंडका ने मृतका की मां का बयान दर्ज किया। परिवार वालों ने पुलिस को दो वीडियो भी सौंपे। इन वीडियो को पुलिस जांच में अहम सबूत मान रही है। 24 जून 2026 को मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पति के स्वास्थ्य और मामला दर्ज
पति रोहित का सिर में लगी गंभीर चोट का इलाज चल रहा है। यह चोट उसे कुछ महीने पहले एक दुर्घटना में लगी थी। डॉक्टरों के अनुसार, रोहित के दो-तीन साल से अधिक जीवित रहने की संभावना कम है। सभी तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। आगे की जांच अभी जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें