इसका आयोजन नौ राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब में होगा। कार्यक्रम में ‘अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर है।
एनजीओ लेट्स गिव बैक राष्ट्रीय स्तर की व्यंजन प्रतियोगिता ‘कहीं गुम न हो जाएं-सीजन 5’ का आयोजन बैक टू रूट के बैनर तले कर रहा है। इसका उद्देश्य गुम हो चुकी सेहतमंद रेसिपी को सामने लाकर देश की समृद्ध परंपरा और संस्कृति को रिवाइव करना है। इस प्रतियोगिता को ‘कहीं गुम न हो जाएं-हमारी धरोहर दादी नानी की थाली (सीजन-5) नाम दिया गया है । इस प्रतियोगिता में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
इसका आयोजन नौ राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब में होगा। ये बेहद अनुभवी संयोजकों की निगरानी में छह क्षेत्रों को कवर करेगा। कार्यक्रम में शिरकत के लिए पद्मश्री पुष्पेश पंत, शेफ मनजीत गिल और संदीप मारवाह ने अपनी सहमति दी है।
इस प्रतियोगिता को देश-विदेश में मशहूर शेफ वैभव, शेफ निशांत, शेफ विश्वदीप, शेफ इज्जत हुसैन, शेफ तनुज और शेफ विमल धर जज करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय इस कार्यक्रम को सपोर्ट करेगा। राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में सभी क्षेत्रों तीन-तीन विजेता शामिल होंगे। इसका आयोजन जनवरी 2022 के पहले सप्ताह और राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी 2022 के पहले सप्ताह में होगा। प्रतियोगिता में पहला इनाम 21 हजार, दूसरा इनाम 15 हजार और तीसरा इनाम 11 हजार रुपये का होगा।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक लोग इनसे संपर्क कर सकते हैं- रानी मुखर्जी मोबाइल नंबर 9650990988, पारुल गुप्ता मोबाइल नंबर 9958831797 और अतुल सक्सेना मोबाइल नंबर 7797896304 । प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 30 नवंबर आखिरी तारीख है।