फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर चल रही थी सगाई की रस्में, अचानक आई पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार, वजह जान सब हैरान

Sat, 06 Mar 2021 02:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- एसआई व उसके भाई की शादी टूटी
- तमिलनाडु की युवती ने एसआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी 
- दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी
विज्ञापन
marriage - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर(एसआई) को शाहजहांपुर, राजस्थान में सगाई के स्टेज से गिरफ्तार किया है। एसआई के चलते न केवल उसके भाई की भी शादी टूट गई, बल्कि परिवार की खुशियां चकनाचूर हो गईं।

विज्ञापन


तमिलनाडु की युवती ने एसआई के खिलाफ वसंतकुंज(नार्थ) थाने में दुष्कर्म व मारपीट की शिकायत दी थी। मामला दर्ज होने के बाद युवती पुलिस को लेकर शाहजहांपुर, राजस्थान पहुंची तो यहां पर एसआई व उसके भाई की सगाई हो रही थी।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार शाहजहांपुर, राजस्थान निवासी ललित सुंदर(27) सीआरपीएफ में एसआई है। इस समय उसकी तैनाती असम में है। उसकी कोयंबटूर में ट्रेनिंग के दौरान फेसबुक के जरिए तमिलनाडु की युवती से दोस्ती हुई थी। दोस्ती होने के बाद युवती कोयंबटूर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर दोनों के शारीरिक संबंध बने। इसके बाद युवती असम चली गई। युवती ने वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस को शुक्रवार को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी उसे महिपालपुर में डायमंड होटल में ले गया और यहां युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट की। वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुष्कर्म व मारपीट की मामला जांच शुरू की।

वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस युवती के साथ शुक्रवार को शाहजहांपुर स्थित ललित सुंदर के घर पहुंची। यहां पर ललित सुंदर व उसके भाई की सगाई हो रही थी। दो सगी बहनों की ललित व उसके भाई से सगाई हो रही थी और शनिवार को दोनों की शादी थी।

पुलिस ने ललित सुंदर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने दोनों भाईयों को रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ललित सुंदर को शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी। पीड़ित युवती के शनिवार को ही कोर्ट में सीआरपीसी के तहत 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें