फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी मनीष सिसोदिया की पेशी, बदसलूकी मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का आदेश

Thu, 01 Jun 2023 02:58 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के साथ परिसर में हुई बदसलूकी मामले पर सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं अब 19 जुलाई को पेशी होगी।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया को व्यक्तिगत पेशी से राहत मिल गई है। अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी दी है। अब ई़डी मामले में 19 जुलाई को पेशी होगी। वहीं दूसरी तरफ राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया के साथ परिसर में हुई बदसलूकी मामले पर सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

बदसलूकी मामले पर कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर में 23 मई को हुई मनीष सिसोदिया के साथ बदसलूकी मामले पर गुरुवार को स्पेशल जज एके नागपाल ने सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। 
 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी मनीष सिसोदिया की पेशी
वहीं दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में एक याचिका दायर की और मांग की थी कि मनीष सिसोदिया की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जाए। पुलिस ने कहा कि कोर्ट में पेशी के दौरान काफी भीड़ रहती है, एक तरफ मीडिया और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेताओं के जरिए परिसर में भीड़ लग जाती है। ऐसे में आरोपी को लेकर आने और जाने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

ध्यान देने वाली बात है कि स्पेशल जज एमके नागपाल ने साफ कहा है कि याचिका पर अभी फैसला नहीं दिया गया है। सिसोदिया को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाएगा और कोई व्यक्तिगत पेशी नहीं होगी। आज मनीष सिसोदिया की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई थी। इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें