रोहिणी स्थित धर्मवीर सोलंकी अस्पताल के प्रमुख डॉ. पंकज सोलंकी ने बताया कि उनके यहां एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है। हालात इस कदर पहुंच चुके हैं कि उन्होंने अपने यहां ऑपरेशन थियेटर को ही आईसीयू में तब्दील कर दिया है। यहां मरीजों को भर्ती किया है लेकिन शाम तक यह भी फुल हो चुका है।
सरकार की हेल्पलाइन भी सेवा से बाहर
अस्पतालों में फोन के अलावा जब दिल्ली सरकार की कोविड हेल्पलाइन पर संपर्क करते हुए कोविड मरीज के लिए आईसीयू बेड की जानकारी लेनी चाही तो वहां भी जवाब नहीं मिला। देर रात तक हेल्पलाइन सेवा से बाहर थी। इस अव्यवस्था के बारे में जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों को भी देर रात संपर्क किया गया लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया।
सरकार ने दिए हैं ये नंबर, लेकिन जरूरत पर मिले बंद
लोकनायक अस्पताल 9873617028 जीटीबी अस्पताल 9625900725 राजीव गांधी, ताहिरपुर 8595524745 (ये तीनों नंबर देर रात तक चालू नहीं हुए)।
इन्होंने भी नहीं उठाए फोन
सेंट स्टीफंस अस्पताल 7291977113, दीप चंद बंधु 01127305952, मैक्स साकेत 01171212121, मैक्स पटपड़गंज में मैनेजर गौरव ने 8800333777 फोन चार बार कॉल करने के बाद भी नहीं उठाया। वसंतकुंज स्थित इंडियन स्पाइन इंजरी सेंटर के 011 42255225 पर कॉल तो लिया लेकिन सॉरी सर, नो बेड। बस इतना बोलकर फोन रख दिया। इनके अलावा फोर्टिस अस्पताल ने भी फोन नहीं उठाया। अस्पताल से जानकारी मिली कि वहां 150 मरीजों की वेटिंग है।