फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCD चुनाव में हार के लिए केजरीवाल ने मांगी माफी, कहा-'हां, हमसे गलतियां हुई'

Sat, 29 Apr 2017 08:38 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव में करारी हार के बाद ट्वीट कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि हां, हमसे गलतियां हुई हैं। केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें गलती का अहसास कराया। उन्होंने कहा कि बदलाव की जरूरत हमेशा बनी रहती है। यह पहली बार नहीं है कि केजरीवाल ने हार के बाद अपनी गलती मानी है।
विज्ञापन
In the last 2 days .... pic.twitter.com/0quqxJtNAt — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 29, 2017 बता दें कि इसके पहले हाल में आप के वरिष्ठ नेता और कवि कुमार विश्वास ने पंजाब व दिल्ली नगर निगम चुनाव की हार के बाद पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा था। विश्वास ने कहा था कि ईवीएम से ज्यादा संवादहीनता चुनावों में हार की वजह बनी है। विश्वास ने सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान प्रधानमंत्री निशाना साधने की पार्टी की रणनीति पर भी सवाल उठाया है। कुमार विश्वास ने बताया कि आप अपनी गलतियों की वजह से चुनाव हारी है। यह हमारी छठी हार है, जिसकी बड़ी वजह नेताओं को अपने ही कार्यकर्ताओं से कट जाना है। हम इसलिए हारे क्योंकि लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है। हार पर बहाने ढूंढने की बजाय हमें इस हार की समीक्षा करनी चाहिए। 

आम संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपने राजनीतिक जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। इस वक्त न सिर्फ अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता अपने निचले स्तर पर है बल्कि उनकी विश्वसनियता पर सवाल किए जाने लगे हैं। आपको बता दें कि हाल में आए एमसीडी के 270 वार्डों के चनाव नतीजे में बीजेपी को 181, आप को 48 और कांग्रेस को 40 वार्ड में जीत मिली। बीजेपी लगातार तीसरी बार दिल्ली एमसीडी की सत्ता पर काबिज हुई है। 
विज्ञापन


ऐसे में आम आदमी पार्टी ने 26 अप्रैल को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों पर मंथन के लिए बैठक बुलाई थी, जिसमें आप ने अपनी पार्टी लाइन (ईवीएम पर दोषारोपण) से अलग जाते हुए चुनाव के नतीजों पर चर्चा की जिसमें एक बड़ी दिलचस्प बात निकलकर सामने आई।

पार्टी में हुए मंथन के बाद यह निकलकर सामने आया कि यूपी चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी का कद इतना बढ़ चुका है और इतना मजबूत हो चुका है कि किसी के लिए भी उनसे लड़ना बेहद मुश्किल है, यहां तक कि केजरीवाल के लिए भी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें