फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सीएम केजरीवाल ने हर महीने मांगीं 85 लाख डोज, बोले- तीन महीने में खत्म कर देंगे वैक्सीनेशन

Sat, 08 May 2021 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं इसलिए हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता है। इसमें से दिल्ली सरकार को अब तक केवल 40 लाख खुराक मिली है। हमें 2.6 करोड़ और खुराक चाहिए। 
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज वैक्सीन की बहुत कमी है। यदि हमें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की खुराक मिलती है, तो हम 3 महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं। दिल्ली में 18 वर्ष से ऊपर के 1.5 करोड़ लोग हैं इसलिए हमें 3 करोड़ खुराक की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


इसमें से दिल्ली सरकार को अब तक केवल 40 लाख खुराक मिली है। हमें 2.6 करोड़ और खुराक चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली सरकार को प्रति माह COVID-19 वैक्सीन की 80-85 लाख खुराक दी जाती है, तो हम तीन महीने के भीतर टीकाकरण पूरा कर सकते हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगले 3 महीने के लिए हमें 80-85 लाख वैक्सीन हर महीने चाहिए। हम आज रोज एक लाख वैक्सीन लगा रहे हैं, हमें हर रोज 3 लाख वैक्सीन लगानी होगी। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी तीन लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। 
विज्ञापन




50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि दिल्ली को टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने लगभग 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था की है, आने वाले समय में ये बढ़ाकर 250-300 स्कूलों में कर देंगे। उन्होंने कहा कि मेरी सभी विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए। आज दिल्ली में हमारे पास 5-6 दिन की वैक्सीन बची है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें