इससे पहले आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्पेशल कोविड केयर सेंटर का दौरा किया। यह कोविड केयर सेंटर गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के पास बन रहा है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कोविड सेंटर को देखने के लिए पहुंचे और हो रहे कामों का जायजा लिया।
इसके बाद सीएम केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि एलएनजेपी के सामने रामलीला मैदान में 500 आईसीयू बेड बना रहे हैं। साथ ही कहा कि दिल्ली के लगभग सभी आईसीयू बेड भर गए हैं। एक भी बेड अभी खाली नहीं है। रामलीला ग्राउंड में 500 आईसीयू बेड और जीटीबी अस्पताल के पास 500 आईसीयू बेड बना रहे हैं। राधा स्वामी परिसर में 200 आईसीयू बेड हैं। इसलिए 10 मई तक लगभग 1200 आईसीयू बेड तैयार हो जाएंगे।