फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले: जारी रहेगी दिल्ली की योगशाला, सुकेश का आरोप मोरबी हादसे से ध्यान भटकाने की कोशिश

Wed, 02 Nov 2022 02:56 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके  कई मुद्दों के लेकर भाजपा पर  हमला बोला है। साथ ही सीएम ने कहा कि सरकार दिल्ली में अच्छा काम कर रही है।           
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने  कहा कि हर अच्छे काम को  रोकने की कोशिश की जा रही है। अब इनका अगला टारगेट मोहल्ला क्लीनिक है। केजरीवाल ने कहा कि ये लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

जारी रहेगी दिल्ली की योगशाला
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में मुफ्त योग कक्षाएं जारी रखने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, दिल्ली की योगशाला रोकने की उपराज्यपाल की कोशिश कामयाब नहीं होगी। सरकार अपने स्तर से योग शिक्षकों को भुगतान करेगी।भाजपा पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने साजिश के तहत योगशाला बंद कर दी। योगशाला बंद नहीं होने दूंगा चाहे योगशाला की फीस टीचर्स को भीख मांग कर देनी पड़े। केजरीवाल ने आगे कहा कि राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया है। दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था शानदार है। भाजपा के लोग  साजिश के तहत दिल्ली सरकार के कामों को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता इनको जवाब देगी।

 

सुकेश चंद्रशेखर के आप नेता सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए देने के दावे को केजरीवाल ने झूठा बताया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने मोरबी हादसे से ध्यान भटकाने के लिए सुकेश चंद्रशेखर की कहानी बनाई है। बीजेपी सुकेश चंद्रशेखर के कंधे से बंदूक चलाने की कोशिश कर रही है। पंजाब चुनाव से पहले ये लोग कुमार विश्वास को लेकर आए थे।  
 

 केजरीवाल के आरोपों पर भाजपा का पलटवार 
दिल्ली के सीएम केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने सुकेश चन्द्रशेखर के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उगाही करने वाली पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी ठग से हर महीने 2 करोड़ की प्रोटेक्शन मनी ले रही थी। साथ ही संबित पात्रा ने कहा कि सुकेश ने कई लोगों के साथ ठगी की है दिल्ली सरकार के मंत्री सतेन्द्र जैन सुकेश चन्द्रशेखर  के दोस्त हैं। भाजपा ने कहा कि टीम केजरीवाल भ्रष्टाचार के मामले में अव्वल है।आम आदमी पार्टी ठग पार्टी बन गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

               

   

       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें