फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ग्रीन लाइन पर 15 जनवरी तक मेट्रो के समय में बदलाव रहेगा जारी, डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 01 Dec 2021 08:08 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक के बीच (रविवार से शनिवार) के दौरान पहली मेट्रो सुबह सात बजे जबकि आखिरी मेट्रो रात नौ बजे रवाना होगी। रविवार के दिन पहली मेट्रो सुबह आठ बजे जबकि आखिरी मेट्रो रात 8.00 बजे रवाना होगी। सोमवार से शनिवार के दौरान ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के लिए पहली ट्रेन सुबह 7.18 बजे रवाना होगी जबकि रात के वक्त आखिरी मेट्रो 9.10 मिनट पर चलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएमआरसी की ग्रीन लाइन पर हाल्ट प्लेटफॉर्म के निर्माण कार्यों की वजह से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से इंद्रलोक और कीर्ति नगर के बीच चलने वाली मेट्रो की समय सारिणी में बदलाव को 15 जनवरी तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


इस समय सारिणी के अनुसार, ब्रिगेडियर होशियार सिंह से इंद्रलोक के बीच (रविवार से शनिवार) के दौरान पहली मेट्रो सुबह सात बजे जबकि आखिरी मेट्रो रात नौ बजे रवाना होगी। रविवार के दिन पहली मेट्रो सुबह आठ बजे जबकि आखिरी मेट्रो रात 8.00 बजे रवाना होगी। सोमवार से शनिवार के दौरान ब्रिगेडियर होशियार सिंह से कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के लिए पहली ट्रेन सुबह 7.18 बजे रवाना होगी जबकि रात के वक्त आखिरी मेट्रो 9.10 मिनट पर चलेगी। रविवार को पहली मेट्रो सुबह 8.18 बजे जबकि आखिरी मेट्रो 9.10 बजे रात को रवाना होगी।

ट्वीट के अनुसार, इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के लिए (सोमवार-शनिवार) के दौरान पहली ट्रेन 7.25 पर रवाना होगी। आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे रवाना होगी। रविवार को सुबह 8.25 पर पहली ट्रेन जबकि रात 9.30 पर आखिरी मेट्रो में यात्रियों को सफर का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


कीर्ति नगर से ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के बीच (सोमवार-शनिवार ) पहली मेट्रो सुबह 7.25 बजे रवाना होगी जबकि आखिरी मेट्रो 9.30 बजे तक होगी। रविवार को पहली ट्रेन सुबह 8.25 जबकि आखिरी ट्रेन 9.30 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें