फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : शराब का ठेका बंद कराने पर भाजपा विधायक और दो निगम पार्षदों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में लागू की गई नई आबकारी नीति को लेकर विरोधी दल सरकार के खिलाफ हमलावर हैं। जबरन शराब का ठेका बंद कराने के मामले में शाहदरा थाने में भाजपा विधायक और दो महिला निगम पार्षदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ठेका इंचार्ज की शिकायत पर रोहताश नगर से भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन, निगम पार्षद सुमनलता नागर और बाबरपुर की पार्षद कुसुम तोमर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विधायक ने आरोप लगाया है कि शराब माफिया ने सरकार के साथ मिलकर उनके खिलाफ एफआईआर कराई है। वह इससे डरने वाले नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बलबीर नगर विस्तार में रहने वाले संसार चंद्र रोहताश नगर में कुछ दिन पूर्व खोले गए नए ठेके के इंचार्ज हैं। पुलिस को दी शिकायत में संसार ने बताया कि 18 नवंबर को ठेका खुला हुआ था और वह वहां मौजूद थे। शाम करीब 6.15 बजे विधायक जितेंद्र महाजन व दोनों महिला पार्षद वहां पहुंचे। शोरशराबे के बीच उन्होंने ठेके को जबरन बंद करा दिया। ग्राहकों को धमकाकर भगा दिया। आरोप है कि इन लोगों ने ठेका कर्मचारियों को अंदर बंद कर बाहर रस्सी से बांध दिया। काफी देर चले हंगामे के बाद सभी वहां से चले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें