फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: भ्रष्टाचार के आरोपी तीन पार्षदों पर दिल्ली भाजपा की कार्रवाई, पार्टी से छह साल के लिए निकाला

Sun, 19 Sep 2021 02:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तीनों पार्षदों के नाम पत्र में लिखा है कि आपको कई बार अवगत कराया गया कि आपके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर काफी शिकायतें मिल रही हैं। आप अपने व्यवहार में बदलाव करें और शिकायतें न आने दें, लेकिन आपकी ओर से इस बारे में कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन
आदेश गुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली भाजपा ने रविवार को अपने भ्रष्ट नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पार्टी ने दिल्ली के तीन निगमों के पार्षदों की सदस्यता को छह वर्षों के लिए रद्द कर दी है।

विज्ञापन


इसमें मुखर्जी नगर की पार्षद पूजा मदान, न्यू अशोक नगर की पार्षद रजनी बबलू पांडेय और सहदुलज्जाब से पार्षद संजय ठाकुर शामिल हैं। इस बाबत दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने तीनों पार्षदों के नाम तीन पत्र भी जारी किए हैं। उन्होंने लिखा है कि आपको कई बार अवगत कराया गया कि आपके खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर काफी शिकायतें मिल रही हैं।

आप अपने व्यवहार में बदलाव करें और शिकायतें न आने दें, लेकिन आपकी ओर से इस बारे में कुछ नहीं किया गया। आपके भ्रष्टाचारी व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। इसलिए आपको पार्टी से छह साल के लिए निकाला जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें