फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा : एक दिवसीय विशेष सत्र आज, कृषि कानूनों पर चर्चा कराएगी सरकार

Fri, 26 Nov 2021 05:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने के मौके पर बुलाए गए सत्र में कृषि कानूनों, किसानों की मौतें और उनके परिवार को मुआवजा दिलाने, एमएपसी को कानूनी आधार देने समेत किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
file pic - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुक्रवार को होने जा रहा है। सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने के मौके पर बुलाए गए सत्र में कृषि कानूनों, किसानों की मौतें और उनके परिवार को मुआवजा दिलाने, एमएपसी को कानूनी आधार देने समेत किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने पर चर्चा होगी। दिल्ली सरकार की तरफ से मुआवजे पर बड़ा एलान होने की संभावना है।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय व इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से जुड़ी रिपोर्ट भी सदन में पेश की जाएगी। जरूरत पड़ी तो सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है।  किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने के मौके पर बुलाए गए विशेष सत्र में चर्चा के केंद्र में खेती किसानी ही रहेगी। 

अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय इससे जुड़ा एक प्रस्ताव सदन में पेश करेंगे। इस पर सदन में चर्चा होगी। इस दौरान कृषि कानूनों को वापस लेने का स्वागत करते हुए उन राजनीतिक दलों व नेताओं की निंदा करेगी, जिन्होंने किसानों को राष्ट्रविरोधी कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें