फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डीयू में दाखिले शुरू होते ही कॉलेजों से होने लगे रद्द, चौथी कट ऑफ के एडमिशन को आज अंतिम दिन

Tue, 02 Nov 2021 08:32 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

चौथी कट ऑफ में कई कॉलेजों में जो दाखिले रद्द हुए उनमें ज्यादा दाखिले बीकॉम से ही रद्द हुए। इस तरह से पांचवीं कट ऑफ में इन कोर्सेज में दाखिले की संभावना बनी रहेगी। कॉलेजों में सोमवार को चौथी कट ऑफ के दाखिले शुरू हो गए।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में बीएमएस, बीबीई व बीबीए के दाखिले शुरू होते ही कॉलेजों में बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स कोर्स से दाखिले रद्द होने शुरू हो गए हैं। चौथी कट ऑफ में कई कॉलेजों में जो दाखिले रद्द हुए उनमें ज्यादा दाखिले बीकॉम से ही रद्द हुए। इस तरह से पांचवीं कट ऑफ में इन कोर्सेज में दाखिले की संभावना बनी रहेगी। कॉलेजों में सोमवार को चौथी कट ऑफ के दाखिले शुरू हो गए। इस कट ऑफ में छात्रों को दाखिले के लिए केवल दो दिन ही मिल रहे हैं। अब छात्र मंगलवार तक दाखिला लेकर छह नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन


पहले दिन जहां छात्रों ने दाखिला लिया वहीं दाखिला रद्द भी कराया। कई कॉलेजों में बीकॉम के दाखिले ज्यादा रद्द हुए। प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सेज बीएमएस, बीबीई, व बीबीए के दाखिलों की शुरुआत 31 अक्तूबर से हो चुकी है, जिसके बाद अब अन्य कोर्सेज से दाखिले ज्यादा रद्द होने शुरू हुए हैं।

विज्ञापन

आर्यभट्ट कॉलेज के दाखिला संयोजक राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि चौथी कट ऑफ के पहले दिन कुल 120 आवेदन किए गए, जिसमें 59 दाखिले मंजूर किए गए। जबकि 23 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दाखिला पक्का किया। ज्यादातर दाखिले हिंदी में नौ और ईकोनॉमिक्स में चार दाखिले हुए। जबकि अन्य कोर्सेज में एक से दो दाखिले हुए। उन्होंने बताया कि जहां तक दाखिला रद्द होने की बात है, सबसे अधिक 12 दाखिले बीकॉम ऑनर्स से रद हुए, जबकि बीकॉम और ईकोनॉमिक्स से 8-8 दाखिले रद्द हुए। कंप्यूटर साइंस से सात, गणित से पांच, साइकोलॉजी से चार दाखिले रद्द हुए। 

श्री अरविंदो कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विपिन अग्रवाल ने बताया कि चौथी कट ऑफ के पहले दिन उनके यहां 250 आवेदन किए गए, इसमें से 80-90 दाखिले मंजूर किए गए। उन्होंने कहा कि शाम चार बजे तक करीब 15 दाखिले रद हुए, जिसमें से छ: दाखिले बीकॉम से हुए। उधर सोमवार को एनसीवेब में भी दाखिले की शुरुआत हो गई। पहले दिन एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटरों पर दाखिले की रफ्तार तेज रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें