फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 43 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2018, उप राष्ट्रपति नायडू आज विज्ञान भवन में करेंगे सम्मानित

Sat, 09 Apr 2022 05:56 AM IST
अनुराग सक्सेना सीमा शर्मा, नई दिल्ली

सार

संगीत नाटक अकादमी की सचिव टेमसुनारो जमीर ने बताया कि पुरस्कार वितरण की परंपरा 1952 से चली आ रही है। इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक कलाओं, कठपुतली कला और अन्य विविध प्रदर्शन कला के क्षेत्र में कलाकारों द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें रत्न सदस्यता और अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
मालिनी अवस्थी को पारंपारिक लोक संगीत श्रेणी में मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू शनिवार 9 अप्रैल को विज्ञान भवन में देश भर से चयनित प्रख्यात संगीतकारों, नर्तकों, लोक एवं आदिवासी कलाकारों और रंगकर्मियों को उनके विशिष्ट योगदान हेतु वर्ष 2018 के लिए घोषित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। भारत में प्रदर्शन कला वर्ग में दिए जाने वाला यह सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है।

विज्ञापन


संगीत नाटक अकादमी की सचिव टेमसुनारो जमीर ने बताया कि पुरस्कार वितरण की परंपरा 1952 से चली आ रही है। इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, रंगमंच, पारंपरिक कलाओं, कठपुतली कला और अन्य विविध प्रदर्शन कला के क्षेत्र में कलाकारों द्वारा दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें रत्न सदस्यता और अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

पुरस्कारों का निर्णय अकादेमी महापरिषद् लेती है, जिसमें देश भर से नामित प्रतिष्ठित संगीतकार, नर्तक, थिएटर कलाकार और विद्वान शामिल होते हैं। संगीत नाटक अकादेमी पुरस्कार प्रदर्शन कला के क्षेत्र में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के साथ-साथ शिक्षकों और विद्वानों को भी यह राष्ट्रीय सम्मान दिया जाता है। यह सम्मान न केवल उत्कृष्टता और उपलब्धियों के सर्वोच्च मानक का प्रतीक है, बल्कि निरंतर व्यक्तिगत कार्य और योगदान को भी रेखांकित  करता है।

अकादमी सदस्यता के लिए चुने गए 4 “रत्न”: संगीत नाटक अकादमी की आम परिषद, राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और ड्रामा अकादेमी, नई दिल्ली ने साल 2018 के लिए चार जानी-मानी हस्तियों, ज़ाकिर हुसैन, सोनल मानसिंह, जतिन गोस्वामी और तिरुविदैमरुदुर कुपैय्या कल्याणसुंदरम को सर्वसम्मति से अकादमी रत्न सदस्यता के लिए चुना गया है।

संगीत के क्षेत्र में 13 संगीतकारों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें दो पुरस्कार संयुक्त रूप से दिए जाएंगे। 

नाम                                        संगीत
1.मणि प्रसाद                     हिंदुस्तानी गायन
2.मधुप मुद्गल                     हिंदुस्तानी गायन
3.तरुण भट्टाचार्य                 हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (संतूर)
4.तेजेन्द्र नारायन मजुमदार             हिंदुस्तानी वाद्य संगीत (सरोद)
5.अलमेलू मणी                 कर्नाटक गायन
6.मल्लादि सूरिबाबु                 कर्नाटक गायन
7.एस. कासिम और एस. बाबू             कर्नाटक वाद्य संगीत (नागस्वरम) (संयुक्त पुरस्कार)
8.गणेश राजगोपालन और कुमरेश राजगोपालन    कर्नाटक वाद्य संगीत (वायलिन) (संयुक्त पुरस्कार)
9.सुरेश ईश्वरा वाडकर                सुगम संगीत
10..शांति हीरानंद                 सुगम संगीत
11.हेसनाम असंबि देवी             मणिपुरी नट संकीर्तन

नृत्य के क्षेत्र में 10 नर्तकों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें एक पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया जाएगा।
नाम                                           नृत्य
1.राधा श्रीधर                 भरतनाट्यम
2.इषिरा परिख और मौलिक शाह         कथक (संयुक्त पुरस्कार)
3.अखाम लक्ष्मी देवी             मणिपुरी
4.सुरुपा सेन                     ओडिसी
5.टंकेस्वर हजारिका बरबायन         सत्रिय
6.गोपिका वर्मा                 मोहिनीआट्टम
7.दीपक मजूमदार                 समसामयिक नृत्य
8.पशुमूर्ति रामलिंगा शास्त्री             कूचिपूड़ि
9.तपन कुमार पट्टनायक             छउ

रंगमंच के क्षेत्र में 8 कलाकारों को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
नाम                                           कलाकार
1.राजीव नाईक                 नाट्य लेखन
2.ललत्लुआङलिआना खिआङते         नाट्य लेखन
3.संजय उपाध्याय                 निर्देशन
4.सुहास जोशी                 अभिनय
5.टीकम जोशी                 अभिनय
6.स्वपन नंदी                     मूकाभिनय
7.भागवत ए एस नंजप्पा             यक्षगान
8.ए. एम. परमेश्वरन (कुट्टन) चाक्यार     कूटियाट्टम
विज्ञापन

पारंपरिक/ लोक संगीत में 5 संगीतकारों को सम्मान मिलेगा।
नाम                                           संगीतकार
1.मालिनी अवस्थी                 लोक संगीत, उत्तर प्रदेश
2.गाज़ी खान बरना                 लोक संगीत (खड़ताल), राजस्थान
3.नरेंद्र सिंह नेगी                 लोक संगीत, उत्तराखंड
4.निरंजन राज्यगुरु                 लोक संगीत, गुजरात
5.सोमदत्त बट्टू                 लोक संगीत, हिमाचल प्रदेश

पारंपरिक क्षेत्र में पांच कलाकार होंगे सम्मानित
पारंपरिक नृत्य / रंगमंच और कठपुतली नचाने के क्षेत्र में पांच कलाकार चयनित हुए हैं। इसके अलावा अभिनय कला में सम्पूसर्ण योगदान/छात्रवृत्ति के क्षेत्र में अकादमी पुरस्कार 2018 के लिए श्री दीवान सिंह बजेली को विद्वता और श्री पुरू दधीच को समग्र योगदान के लिए चुना गया है।
1.अर्जुन सिंह धुर्वे                 लोक नृत्य, मध्य प्रदेश
2.मोहम्मद सीदीक भगत             लोकनाट्य (भांड पाथेर), जम्मू-कश्मीर
3.कोटा सच्चिदानंद शास्त्री             हरिकथा, आंध्र प्रदेश
4. अनुपमा होस्केरे                 धागा पुतुल, कर्नाटक
5. हेम चंद्र गोस्वामी                 मुखौटा निर्माण, असम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें