फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब आधे घंटे तक गुल रही बिजली, बोर्डिंग-चेक इन में देरी से यात्री परेशान

Mon, 17 Jun 2024 04:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयरपोर्ट पर यह दिक्कत अचानक क्यों आई, यह अभी साफ नहीं है। हालांकि, यात्रियों ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बिजली गुल की समस्या की शिकायत की है। 
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा - फोटो : i-stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को अचानक से कुछ देर के लिए बिजली गुल हो जाने से हंगामा मच गया। बताया गया है कि एयरपोर्ट पर करीब 20 से 30 मिनट के लिए बिजली गुल हो गई, जिससे यहां बोर्डिंग से लेकर चेक-इन तक में समस्या पैदा हो गई। इससे यात्री परेशान हो गए। 
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित होने से अंधेरा छा गया। साथ ही फ्लाइट ऑपरेशन सहित एयरपोर्ट का पूरा सिस्टम ठप्प हो गया। इतना ही नहीं यात्रियों का पानी सहित जरूरी चीजों की समस्याओं से भी जूझना पड़ा।

एयरपोर्ट पर कई अहम ऑपरेशन ठप हुए
सूत्रों के मुताबिक, अचानक बिजली जाने से एयरलाइंस चेक इन सिस्टम, सुरक्षा जांच के लिए इस्तेमाल होने वाले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी), इमीग्रेशन ब्यूरो सिस्टम सहित एयरोब्रिज का ऑपरेशन ठप्प हो गया। कुछ मिनटों के बाद बिजली की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया, लेकिन इन सिस्टम को दोबारा रिस्टार्ट होने में काफी समय लग गया।

दिल्ली हवाई अड्डे की तरफ से जारी किया गया बयान

विज्ञापन

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने कहा कि एयरपोर्ट पर सामान लेने और डिजी यात्रा सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थीं। डायल ने कहा कि बिजली ग्रिड आपूर्तिकर्ता से वोल्टेज असंतुलन के कारण ऐसा हुआ। हालांकि, जरूरी सेवाओं को संचालित रखने के लिए सभी टर्मिनल को डीजल जनरेटर (डीजी) लोड पर कर दिया गया।

हवाई अड्डा परिचालक कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘‘आज (सोमवार) दोपहर करीब दो बजे, दिल्ली हवाई अड्डे के मुख्य रिसीविंग सब-स्टेशन (एमआरएसएस) को ग्रिड पर वोल्टेज के असंतुलन का पता चला, जो कथित तौर पर 765 केवी लाइन के ट्रिप होने के कारण हुआ।’’

बयान के मुताबिक, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) ग्रिड से इस वोल्टेज असंतुलन ने सभी आईजीआई टर्मिनलों को कुछ समय के लिए प्रभावित किया, जिससे सामान लेने और ई-गेट सेवाएं प्रभावित हुईं।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर की शिकायत
गौरव कुमार नाम के एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि बिजली जाने से बोर्डिंग और चेक-इन में समस्या आ रही है। बीते 30 मिनट से आईजीआई पर पावर कट हुआ है। इससे दिल्ली एयरपोर्ट में बोर्डिंग पर प्रभाव पड़ा है। 
 
वहीं, नीरव कुमार नाम के एक और शख्स ने पोस्ट में कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर आधे घंटे से सर्वर डाउन है। एयर इंडिया का ग्राउंड स्टाफ इस स्थिति से निपटने में अक्षम लग रहा है और यात्रियों की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उम्मीद है कि मेरा ट्वीट किसी न किसी का ध्यान आकर्षित करेगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें