फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर डबल अटैक: दमघोंटू हवा से घुट रहे दिल्लीवासी...घने कोहरे और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन; जानें अपडेट

Thu, 01 Jan 2026 10:18 AM IST
राहुल तिवारी नई दिल्ली, एएनआई

सार

नए साल के पहले दिन दिल्ली की हवा बहुत खराब दर्ज हुई है और एक्यूाई 371 दर्ज किया गया। आनंद विहार और रोहिणी सहित कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है। वहीं घने कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन भी बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
दिल्ली में कोहरे और प्रदूषण का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई, जब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह आठ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 371 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 371 रिकॉर्ड किया गया, जो बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने चिंताजनक प्रदूषण स्तर दर्ज किए। आनंद विहार का AQI 418 रहा, जबकि वजीरपुर में 414, रोहिणी में 413, अशोक विहार में 392, सिरी फोर्ट में 384, आरके पुरम में 381, चांदनी चौक में 377 और आईटीओ में 371 दर्ज किया गया। घने कोहरे और बिगड़ी हुई वायु गुणवत्ता के बावजूद इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां जारी रहीं, जहां सुरक्षा कर्मी और प्रतिभागी भव्य परेड की रिहर्सल करते दिखाई दिए।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो जनवरी तक ऐसे हालात रह सकते हैं। पश्चिम राजस्थान में तीन जनवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 14°C से 16°C और 9°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर (2°C से 4°C) और अधिकतम तापमान दिल्ली में काफी हद तक सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें