पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से दिल्ली में कंपकंपा देने वाली सर्दी दस्तक दे चुकी है। बर्फीली हवाओं से होने वाली ठिठुरन अभी सर्दी को और बढ़ाएगी। मौसम विभाग ने 28 व 29 जनवरी को शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इस कारण से न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री तक पहुंच जाएगा। सर्दी केइस सितम से इस सप्ताह केअंत तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं अभी मध्यम से लेकर घना कोहरा भी लोगों को परेशान करता रहेगा।
पश्चिमी हिमालय से आने वाली बर्फीली हवाओं केकारण तापमान चार डिग्री तक पहुंचेगा। इस कारण ही दो से तीन दिन शीत लहर की स्थिति रहेगी। दरअसल मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर और न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर भीष्ण शीत लहर की घोषणा की जाती है।
रविवार को दिन का तापमान 15 डिग्री दर्ज होने के कारण काफी ठिठुरन रही। हालांकि सोमवार को अधिकतम तापमान के बढने और धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिली। लेकिन शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 25 जनवरी तक सामान्य तापमान 21.3 और न्यूनतम तापमान 7.6 दर्ज किया जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना है। इसकेबाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट होने लगेगी और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इस कारण से शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं कोहरे से भी इस निजात नहीं मिलेगी। 31 जनवरी तक सामान्य से घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में सोमवार को सबसे कम अधिकतम तापमान पालम में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान लोधी रोड में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है उसकेबाद 30 व 31 जनवरी को 19 से 20 डिग्री केबीच तापमान रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 5 व 6 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान घने से बेहद घना कोहरा भी छा सकता है।
पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा। सुबह केसमय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है।
26 जनवरी को सूर्यास्त: शाम 5 बजकर 56 मिनट
27 जनवरी को सूर्योदय: सुबह 7 बजकर 12 मिनट
आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 18.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 7.4 डिग्री सेल्सियस