दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही कोहरे की चादर में भी लिपटी हुई है। ठंड की मार के बीच दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। दिल्ली के लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी इंडेक्स एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स 428 है।
रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारापुला फ्लाईओवर और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत कई इलाकों में दृश्यता काफी कम है। कोहरे का असर हवाई और रेल सेवा प्रभावित हुई। एयरपोर्ट से कई फ्लाइट से देरी से चल रहीं हैं। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण की भी मार
वहीं, कोहरे के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण की भी मार पड़ी है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। इससे पहले शनिवार सुबह को भी दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे से घिरा रहा। सड़कों पर दस बजे तक सामने दिखना मुश्किल था। पालम और सफदरजंग के साथ दिल्ली के कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक गिर गई थी। इसका असर हवाई व रेल सेवा प्रभावित हुई। एयरपोर्ट से करीब 24 फ्लाइट से देरी से चलीं।