फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Air Pollution: सीएम केजरीवाल बोले- दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार करना है सबसे कठिन काम

Sat, 01 Jul 2023 03:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की एयर क्वालिटी को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की हवा में सुधार हो रहा है। यही एक कठिन काम था।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि दिल्ली की हवा में सुधार हो रहा है। यहीं काम सबसे कठिन था। एक दिन पहले ही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि दिल्ली में इस साल 2016 के बाद से एयर क्वालिटी अच्छी से मध्यम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि यह शायद एक बहुत मुश्किल काम था। वायु गुणवत्ता में सुधार करना। लेकिन दिल्ली के लोगों की मदद से हमने इस असंभव काम को पूरा किया। अभी हमें एक लंबा रास्ता तय करना है। लेकिन दिल्ली के लोगों ने वहीं किया है जो दूसरों के लिए असंभव काम रहा है।



मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि दिल्ली वालों ने खुद महसूस किया होगा कि 2023 के जनवरी से जून के बीच में खराब से गंभीर वायु गुणवत्ता में कमी हुई। 2016 में भी इसी अवधि के दौरान यही संख्या दर्ज हुई थी। अगर हम साल 2020 में कोविड अवधि को छोड़ दें। पिछले 7 वर्षों की तुलना में 2023 सबसे कम दैनिक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें