फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakshi Murder Case: रोहिणी कोर्ट ने साहिल के खिलाफ दायर चार्जशीट पर लिया संज्ञान, 20 जुलाई को होगी सुनवाई

Sat, 01 Jul 2023 01:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Sakshi Murder Case: साक्षी हत्याकांड मामले पर रोहिणी कोर्ट ने आरोपी साहिल के खिलाफ दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। 28 जून को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में 640 पेज की अंतिम चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sakshi Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड मामले पर रोहिणी कोर्ट ने आरोपी साहिल के खिलाफ दायर चार्जशीट पर संज्ञान लिया है। साथ ही इस मामले की सुनवाई 20 जुलाई को होगी।   

विज्ञापन




रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने हत्या के आरोपी साहिल के खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई की तारीख 20 जुलाई रखी है। 28 मई 2023 को शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग की कई बार चाकू से वार और चेहरे पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था।  

बीती 28 जून को दिल्ली पुलिस ने 640 पेज की अंतिम चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। गली में लोगों की भीड़ के बीच 16 साल की लड़की की चाकू घोपकर हत्या करने वाले साहिल के खिलाफ पुलिस की जांच पूरी हो गई है। नाबालिग की हत्या का खौफनाक वीडियो भी सामने आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें