दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आने के बाद एम्स प्रबंधन ने ओपीडी सेवाओं को प्रतिबंधित दायरे से बाहर कर दिया है। इसके चलते मंगलवार को करीब 40 दिन बाद दिल्ली एम्स की ओपीडी वापस पटरी पर लौटी और नए मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेने का मौका मिला। इसके अलावा एम्स में दोपहर बाद चलने वाले विशेष क्लिनिक भी फिर से शुरू कर दिए गए हैं।
अभी तक कोरोना संक्रमण की वजह से ओपीडी में फॉलोअप यानी जिनका पंजीयन पहले हो चुका है, ऐसे मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी जा रही थी। इसकी वजह से नए मरीजों को यहां ओपीडी उपचार कराने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब ऑनलाइन अपॉइनमेंट प्राप्त कर सकते हैं।