फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सिर्फ चार मिनट में लग्जरी कारें चोरी कर लेते था हाईटेक वाहन चोर, तीन साल में उड़ा ली 1000 से ज्यादा

Fri, 01 Oct 2021 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मध्य जिला के एएटीएस ने मेरठ के कुख्यात चोर दीपक राणा को गिरफ्तार किया है। बीएससी पास हाईटेक वाहन चोर ने तीन साल में 1000 लग्जरी कारें चोरी की हैं। आरोपी मेरठ, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के अलावा गोवा में चोरी की कारें भेजता था।

 
विज्ञापन
एएटीएस ने मेरठ के कुख्यात चोर दीपक राणा को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने मेरठ के हाईटेक बीएससी पास वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव बेहरमपुर खास, जानी, मेरठ निवासी दीपक राणा (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी पिछले तीन सालों के भीतर 1000 से अधिक लग्जरी कारें चोरी कर, मेरठ, यूपी के दूसरे इलाकों, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और गोवा भेज चुका है। मेरठ कॉलेज से बीएससी पास दीपक महज तीन से चार मिनट के भीतर किसी भी कार को अपने आधुनिक उपकरणों की मदद से चोरी कर लेता था।

पुलिस ने आरोपी के पास अलग-अलग कारों को डी-कोड करने का सॉफ्टवेयर के अलावा टैब, नकली चाबियां, ईसीएम व अन्य औजार बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने दीपक की निशानदेही पर अभी पांच कारें बरामद कर ली हैं। इसके खिलाफ पहले से 12 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


मध्य जिले की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी समय से जिले का एएटीएस वाहन चोरों पर नजर रख रहा था। लगातार दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियां चोरी होकर मेरठ जा रही थी। एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा व अन्यों की टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी की गहनता से जांच हुई तो पता चला कि आरोपी महज तीन से चार मिनट के भीतर ही कारें चोरी कर लेते हैं।
 
विज्ञापन

कारें चोरी करने के लिए टैब में सॉफ्टवेयर लाया जाता है। पुलिस की  एक टीम को मेरठ भेज दिया गया। वहां करीब 10 दिन टीम मेरठ में रुकी। काफी प्रयासों के बाद टीम ने आरोपी दीपक राणा की पहचान की। उस पर नजर रखी गई, बाद में आरोपी अपनी पत्नी के साथ मेरठ से शिमला के लिए निकल गया।

पुलिस की टीम भी उसके पीछे शिमला पहुंची और एक होटल से उसे दबोच लिया गया। बाद में उसे दिल्ली लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उस ने पिछले तीन सालों के भीतर 1000 से अधिक लग्जरी कारें चोरी कर लीं। इन कारों को अलग-अलग राज्य में पहुंचा दिया गया।

बाद में दीपक की निशानदेही पर पांच कारों के अलावा भारी मात्रा में वाहन चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले टूल्स भी बरामद किए। पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया कि वह कारें चोरी करने के बाद मेरठ के कारोबारी शुएब मलिक को बेच देता था।

शुएब पिछले काफी समय से फरार है। माना जा रहा है कि शुएब ने देश छोड़ दिया है। इनके एक साथी राजजीत को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अपने साथी मोंटी उर्फ शुएब के साथ मिलकर कारें चोरी कर रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें