दिल्ली स्थित खान मार्केट में शराब की दुकान
- फोटो : ANI-फाइल फोटो
नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में शराब की दुकानें तेजी से खुलने लगी हैं। कुल 849 में से 552 शराब की दुकानें खोली जा चुकी हैं। आबकारी विभाग की वेबसाइट पर भी इस पूरी सूची का अपलोड किया गया है। नई आबकारी नीति के तहत शराब की दुकान चलाने के लिए निजी हाथों में सौंपा गया है। कम से कम 500 वर्ग मीटर के 32 क्षेत्रों में 849 शराब का केंद्र खोला जा रहा है। हालांकि भाजपा शासित एमसीडी नियमों के उल्लंघन के तहत शराब की दुकानें सील भी कर रही है।
भाजपा शासित एमसीडी नई आबकारी नीति का विरोध कर रही है। एमसीडी अधिकारियों क अनुसार तीनों एमसीडी के क्षेत्र में अभी तक 25 दुकानों को सील किया गया है। 130 दुकानों के खिलाफ एमसीडी ने नोटिस भी जारी किया है। अनधिकृत निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।