फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः महिला का पीछा और उससे छेड़छाड़ करने वाला शख्स गिरफ्तार, भागने के प्रयास में किया कांस्टेबल पर ईंट से हमला

Mon, 01 Mar 2021 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने 40 वर्षीय एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो लगातार एक महिला का पीछा कर रहा था और उससे छेड़छाड़ भी की थी। महिला ने इस शख्स की शिकायत 27 फरवरी को की थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दक्षिण दिल्ली के कोटला मुबारकपुर की है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पर शिकंजा कसा और उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश में एक कांस्टेबल को ईंट से मारकर घायल भी कर दिया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी की पहचान संगम विहार निवासी शिवराम (40) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहींं ईंट से घायल पुलिसवाले को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि शिवराम उसका पीछा करता था, उसके साथ बुरा बर्ताव करता था और साथ ही भद्दी और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही अकेले में न मिलने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी देता था।

शिवराम पर आईपीसी की धारा 354/354डी/506/509/186/353/307 के तहत कोटला मुबारकपुर थाने में केस दर्ज है। पुलिस को अपनी जांच में पता चला है कि शिवराम सिविल डिफेंस में करता है और पीड़िता का पीछा करता था और उससे छेड़छाड़ भी कर रहा था।
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें