फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : राजधानी में व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम घटे, अब मिलेगा 2028 रुपये में

Sat, 01 Apr 2023 09:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है। अब यह सिलिंडर 2028 रुपये में मिलेगी। घरेलू सिलिंडर के दाम में कोई कोई बदलाव नहीं है। 
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 19 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम घट गए हैं। दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है। अब यह सिलिंडर 2,028 रुपये में मिलेंगे। घरेलू सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं है। 

विज्ञापन


देश की गैस कंपनियां हर माह की पहली  तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। पेट्रोलियम और तेल कंपनियों ने इस साल मार्च में व्यावसायिक सिलिंडर की कीमत में 350.50 प्रति यूनिट की दर से इजाफा हुआ था और घरेलू सिलिंडर की कीमत भी 50 रुपये प्रति सिलिंडर की दर से बढ़ी थी।

इस साल एक जनवरी को भी व्यावसायिक सिलिंडर में 25 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि हुई थी। व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बीते साल सितंबर माह में आखिरी बार 91.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से घटे थे। 
विज्ञापन


एक अगस्त 2022 को भी सिलिंडर के दाम में 36 रुपये प्रति यूनिट की दर से गिरावट आई थी। वहीं 6 जुलाई को व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में 8.5 प्रति यूनिट की दर से कमी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें