फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: पांच साल में लगाए 1.31 करोड़ पौधे, 22 फीसदी तक बढ़ा वन क्षेत्र

Fri, 30 Jul 2021 10:59 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि राष्ट्रीय राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़कर 21.88 प्रतिशत हो गया है। इससे प्रदूषण कम करने में काफी मदद मिली है।
विज्ञापन
पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने कहा है कि उसने राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए कई ठोस उपाय किए हैं जिसका असर भी दिखाई पड़ रहा है। सरकार का दावा है कि पिछले पांच साल में दिल्ली में 1.31 करोड़ पौधे लगाए गए हैं, जिससे दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ा है। वर्तमान में यह बढ़कर 21.88 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार किसी जगह पर बेहतर वातावरण के लिए न्यूनतम वन क्षेत्र कुल भूमि क्षेत्र का 33 प्रतिशत होना चाहिए।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधानसभा में बताया कि हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए दिल्ली सरकार ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत 2020-21 में 27 लाख पौधे लगाए हैं। पिछले 5 सालों में दिल्ली में 1.31 करोड़ पौधे लगाए गए हैं, जिससे दिल्ली का हरित क्षेत्र 2001 के 10.18 फीसदी की तुलना में वर्ष 2019 के भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार 21.88 फीसदी हो चुका है। इससे प्रदूषण स्तर कम करने में मदद मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें