फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मंडल में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत, 348 मिले नए मरीज 

Sun, 23 Jan 2022 09:25 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में 123 नए मरीज मिले हैं। अमरोहा में 117, रामपुर में 98 और संभल में 10 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना जांच करती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडल में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को पांच कोरोना संक्रमित की मौत हुई। साथ ही 348 नए मरीज मिले हैं। टीएमयू अस्पताल में भर्ती मुरादाबाद के तीन, अमरोहा और संभल के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुरादाबाद में 123 नए मरीज मिले हैं। अमरोहा में 117, रामपुर में 98 और संभल में 10 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के रहने वाला 26 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद परिजनों ने उसे 11 जनवरी को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार रात 1.50 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं मुगलपुरा निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग को गले में खराश और बुखार की शिकायत थी। जांच कराई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले।

परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका 11 दिनों तक इलाज चला। रविवार सुबह 7.50 बजे उनकी मौत हो गई। छह घंटे में कोरोना से दो मौतें होने से सेहत महकमे में खलबली मच गई है। जिले में इस लहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें