नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शरीर पर गुदे टैटू के जरिये पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को भलस्वा डेयरी पुलिस को नाले में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली थी। शव 40 साल के युवक का था। सड़ी गली अवस्था में होने की वजह से शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस ने दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा के सभी थानों को शव मिलने की जानकारी दे दी है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि मृतक के हाथ पर चील का टैटू बना हुआ है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव नाले में ठिकाने लगाया गया है। ब्यूरो