फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डीडीए की नई स्कीम से 12.50 लाख में मिलेगा अपना घर, रेडी टू मूव ईडब्ल्यूएस फ्लैट, 7 जनवरी से रजिस्ट्रेशन

Mon, 29 Dec 2025 02:21 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

डीडीए ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक ओर सस्ती हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। जनता आवास योजना के तहत द्वारका मोड़ के पास और छतरपुर मेन रोड पर महज 12.50 लाख रुपये के आसपास रेडी टू मूव फ्लैट मिलेंगे।
विज्ञापन
डीडीए फ्लैट्स - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीए ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक ओर सस्ती हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। जनता आवास योजना के तहत द्वारका मोड़ के पास और छतरपुर मेन रोड पर महज 12.50 लाख रुपये के आसपास रेडी टू मूव फ्लैट मिलेंगे। 31 दिसंबर को हाउसिंग स्कीम का ब्रोशर लॉन्च होगा, जिसमें पता चलेगा कि किस जगह पर कितने फ्लैट्स मौजूद हैं। इसके लिए 7 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन


योजना के तहत द्वारका मोड़ और चंदनहौला गांव छतरपुर मेन रोड क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के रेडी टू मूव इन फ्रीहोल्ड फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत करीब 12.63 लाख रुपये रखी गई है, जो दिल्ली में सबसे सस्ते आवास विकल्पों में से एक मानी जा रही है। डीडीए के मुताबिक योजना का ब्रोशर 31 दिसंबर से उपलब्ध होगा, जबकि फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू की जाएगी। इच्छुक आवेदक डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर या हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। डीडीए अधिकारियों के मुताबिक फ्लैट पूरी तरह तैयार हैं, यानी लोगों को बुकिंग के बाद लंबे इंतजार की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें