फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एलओसी भरने की नहीं बढ़ेगी तारीख, अंतिम दिनों की न करें प्रतीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई ने स्कूलों को भेजा रिमाइंडर, कहा-भरी गई जानकारी जांचे
विज्ञापन


18 अगस्त से शुरू हुई थी प्रक्रिया, जमा कराने की तिथि 18 सितंबर
दो हजार रुपये लेट फीस के साथ 19 से 25 सितंबर तक जमा होगी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए छात्रों की सूची (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट-एलओसी) जमा कराने की प्रक्रिया जारी है। अब सीबीएसई ने स्कूलों को रिमाइंडर जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि बिना देरी किए दसवीं-बारहवीं के छात्रों की सूची जमा कराने का कार्य पूरा करें। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि एलओसी भरने के लिए किसी भी रूप में तिथि को बढ़ाया नहीं जाएगा।

बोर्ड ने स्कूलों को एलओसी जमा कराने से पहले इसमें भरी गई जानकारी को जांचने के लिए भी कहा है। मालूम हो कि एलओसी जमा कराने की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हुई थी, इसे जमा कराने की तिथि 18 सितंबर है। उसके बाद दो हजार रुपये लेट फीस के साथ इसे 19 सितंबर से 25 सितंबर तक जमा कराया जा सकता है। बोर्ड ने कहा कि स्कूल अंतिम दिनों की प्रतीक्षा न करें। तय समय सीमा ही एलओसी में भरी गई जानकारी को जमा करें।
विज्ञापन


बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि जमा कराने से पहले उसमें भरी गई जानकारी की जांच जरूर कर लें। यह छात्र का एक आधिकारिक रिकॉर्ड होता है। इस जानकारी के अनुसार ही बोर्ड छात्रों के लिए प्रवेश पत्र तैयार करता है, इसी से तय होता है कि कितने छात्र किस विषय की परीक्षा देंगे, उसी के अनुसार प्रश्नपत्र तैयार किए जाते हैं। स्कूलों को कहा गया है कि माता-पिता को सही डाटा के महत्व और गलत डाटा जमा करने पर होने वाले परिणामों के बारे में भी बताया जाए। स्कूलों को यह ध्यान रखना होगा कि एलओसी जमा करने के बाद उसमें भरे गए विषय में सुधार करने पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने अपने रिमाइंडर में स्पष्ट किया है कि डाटा में सुधार के लिए कोई विंडो उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। सही डाटा अपलोड करना संबंधित स्कूल की जिम्मेदारी है। ऐसे में स्कूलों को सुनिश्चित करने को कहा है कि बोर्ड को जमा कराने से पहले सारा डाटा सही हो और उसे तय समय सीमा के अंदर ही जमा कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें