फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के प्रोफेसर ठगी का शिकार: खाते से दो लाख निकाले, इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 Oct 2021 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

डीयू के प्रोफेसर के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने प्रोफेसर के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोपियों ने पहले उनको डराकर उनका मोबाइल फोन हैक कर दिया। शक होने पर पीड़ित ने गूगल की मदद से अपने बैंक का कस्टमर केयर नंबर लेकर उस पर शिकायत करने का प्रयास किया तो वहां भी वह ठगों के जाल में फंस गए। 
विज्ञापन


बदमाशों ने उनके खाते से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर लिया। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में मामला दर्ज हुआ। जांच के बाद जिले की साइबर सेल ने इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल निवासी मसूद राणा सरकार (24) के रूप में हुई है। पुलिस इसके गैंग के बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि चार अगस्त को डीयू के सत्यवती कॉलेज के प्रोफेसर अजीत झा ने न्यू अशोक नगर थाने में दो लाख रुपये ठगी की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक एसएमएस आया। उसमें लिखा था कि जल्द ही उनका सिमकार्ड ब्लॉक होने जा रहा है, एसएमएस में तुरंत उसे एक नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने ऐसा ही किया तो बदमाशों ने एक लिंक पर क्लिक करवाकर उसका मोबाइल हैक कर लिया। शक होने पर पीड़ित ने गूगल की मदद से अपने बैंक पीएनबी में कॉल किया। वहां एक फर्जी वेबसाइट पर शिकायत लेकर उसके खाते ही जानकारी ले ली गई। बाद में उनके खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के अलावा जिले की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने केनरा बैंक में ट्रांसफर किए। उस खाते से एक मोबाइल नंबर जुड़ा था। पुलिस ने उस नंबर के आधार पर इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर पर छापेमारी कर मसूद राणा को दबोच लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बदमाश उसके खाते का इस्तेमाल करते हैं। बदले में उसे 20 फीसदी कमिशन दिया जाता है। बाद में आरोपी उससे रुपये निकलवाकर ले लेते हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें