फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयज लॉकर रूम मामले में हो सकती है दो से पांच साल तक की सजा

Fri, 08 May 2020 05:46 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम ग्रुप मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने आरोपियों पर आईपीसी की चार धाराएं भी लगाई हैं। इनके तहत दो से पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। अभी तक की जांच में सामने आया कि ग्रुप में तीन लड़कियों की अश्लील फोटो पोस्ट की गई थीं। हालांकि, इन फोटो के साथ छेड़छाड़ के सुबूत पुलिस को अभी तक नहीं मिले हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ आईटी की धाराओं के अलावा आईपीसी की धारा 465, 469, 471 और 509 लगाई हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरू में जालसाजी, फोटो के साथ छेड़छाड़ और किसी लड़की लज्जा को भंग करने के लिए अश्लील फोटो व बातें करने की बात सामने आने के बाद ये धाराएं लगाई गई हैं। साइबर सेल ने सभी कोणों से पूछताछ शुरू कर दी है।

लड़कियों की पहचान
साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिन तीन लड़कियों की फोटो ग्रुप में पोस्ट की गई थी उनकी पहचान कर ली गई है। उनके बयान लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, लॉकर रूम ग्रुप के 13 सदस्यों की पहचान भी हो गई है। इनमें आठ नाबालिग हैं। नाबालिगों से उनके घर पर पूछताछ की गई है। सिर्फ एक नाबालिग को पाबंद व ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


नाबालिग ग्रेटर कैलाश, दक्षिण दिल्ली का रहने वाला है। ग्रुप का एक सदस्य पूर्वी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने लैब से सभी आरोपियों के मोबाइल का डंप डाटा मांगा है, ताकि ये पता लग सके कि किसके मोबाइल में किन-किन लड़कियों के और कैसे फोटो हैं।

सोशल मीडिया पर लड़कों के समर्थन में उतरे लोग
इंस्टाग्राम पर गर्ल्स लॉकर रूम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग लड़कों के समर्थन में उतर गए हैं। लोग वीडियो बनाकर डाल रहे हैं और सोशल मीडिया पर बॉयज लॉकर रूम के सामने आने के बाद लड़कियों के समर्थन पर उतरे लोगों को कोस रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि जो लोग लड़कियों के समर्थन में बोल रहे थे अब वह लड़कों के समर्थन में क्यों नहीं बोल रहे हैं। गर्ल्स लॉकर रूम में लड़कियां भी लड़कों को लेकर वैसी हरकतें कर रही थी जैसी बॉयज लॉकर रूम में लड़के लड़कियों को लेकर कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें