फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली स्टेज के मरीज घर ही रहेंगे, फोन पर मिलेगी सलाह

Fri, 08 May 2020 05:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में आए पहली स्टेज के मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। इन्हें घर पर ही आइसोलेशन में रखा जा रहा है। ऐसे मरीजों को फोन पर ही डॉक्टरों की सलाह मिलेगी, जिसके लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार ने 37 डॉक्टरों का पैनल भी बना दिया है। राजधानी में इस वक्त 695 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने एप आधारित टेली कंसल्टेशन की शुरुआत की है। इसमें 37 डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। मरीज अप्वाइंटमेंट लेने के साथ डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। मरीज सुबह 8 से रात 8 बजे तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। 

शनिवार और रविवार या फिर सरकारी अवकाश के दिन भी यह सेवा जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों की मदद के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है। पहली स्टेज के रोगियों को अस्पतालों में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। ये वह रोगी हैं जिनमें लक्षण नहीं मिल रहे हैं। हालांकि इन मरीजों को हर दिन विभागीय टीम के संपर्क में रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें