सीमा शुल्क विभाग ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कैमरून के दो नागरिकों से 47.75 करोड़ रुपये के हेरोइन जब्त की है। आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्री बुधवार सुबह मलावी की राजधानी लिलोंग्वे से अदीस अबाबा होते हुए यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों ने अपने बैग के निचले हिस्से में अलग से एक लेयर बनाकर उसमें 6.822 किलोग्राम हेरोइन छिपा रखी थी।