फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पिस्टल के साथ पकड़ा गया बदमाश निकला पत्नी का हत्यारा, चरित्र शंका के चलते की थी हत्या, कई मामले दर्ज

Sun, 16 Aug 2026 08:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पिस्टल के साथ जिस बदमाश को गिरफ्तार किया, वह अपनी पत्नी का हत्यारोपी निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी जिला पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पिस्टल के साथ जिस बदमाश को गिरफ्तार किया, वह अपनी पत्नी का हत्यारोपी निकला। शरवर अली उर्फ राजू अली नाम के बदमाश ने छह जून को चरित्र पर शक होने पर भलस्वा डेयरी इलाके में अपनी पत्नी की चाकू और ईंट से हमला कर हत्या कर मौके से भाग गया था।

विज्ञापन

 
बदमाश पर एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले की एसटीएफ की टीम लगातार बदमाशों की तलाश कर रही थी। 

एक सूचना पर पुलिस ने केएन काटजू मार्ग थाना इलाके से बदमाश शरवर अली को पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि बदमाश पर चोरी, लूटपाट और मादक द्रव्य अधिनियम के तहत 11 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें